मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 5000 रुपये ट्रांसफर [Chief Minister Hemant Soren will transfer Rs 5000 to women today under Mainiyan Samman Yojana]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत 56 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 5000 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

यह कार्यक्रम रांची के नामकुम में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के 24 जिलों से लगभग 5 लाख महिलाएं भाग लेंगी।

पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

महिलाओं के खाते में 2500 रुपये

मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की किश्त भेजेंगे, वहीं जिन महिलाओं को दिसंबर में राशि नहीं मिली थी, उन्हें 5000 रुपये एक साथ ट्रांसफर किए जाएंगे।

प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन 6 जनवरी को करेंगे मंईयां सम्मान योजना की नई किस्त का शुभारंभ

Share This Article
Exit mobile version