4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन [Chief Minister Hemant Soren will inaugurate Kantatoli flyover on October 4]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची, एजेंसियां। झारखंड सरकार 3 और 4अक्टूबर को राजधानी रांची को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का तोहफा देने जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन अक्टूबर को कांके के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, 4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को ही सुकुरहुटू के आइटीबीपी कैंप के पास एक समारोह में ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे।

ट्रांसपोर्ट नगर का फेज-1 और कांटाटोली फ्लाइओवर लगभग तैयार हैं। उद्घाटन के बाद, इन दोनों स्थानों को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, कांटाटोली फ्लाइओवर में रैंप का निर्माण बाद में किया जाएगा।

रैंप का निर्माण खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और पेट्रोल पंप के पास लालपुर की दिशा में किया जाना बाकी है।

इन परियोजनाओं के माध्यम से राजधानी की परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने मेक़ॉन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं