रांची : झामुमो के दिवंगत महान आंदोलनकारी नेता दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें महान आंदोलनकारी बताते हुए हेमंत ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया।
लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक में उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झामुमो नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वीर माटीपुत्र दुर्गा सोरेन अमर रहें! और झारखंड के वीर सपूत अमर रहें! जैसे नारे लगे। श्रद्धांजलि सभा में झामुमो विधायक सीता सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन और विनोद पांडेय समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







