रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका में मयूराक्षी नदी पर 2 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नवनिर्मित उच्चस्तरीय पुल का उद्घाटन किया तथा अन्य पथ परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित पुल आप सभी को समर्पित किया जा रहा है। नया पुल और नये सड़क के निर्माण से आवागमन में सभी को सुविधा होगी।
कृषि, पर्यटन और व्यापार में मजबूती तथा रोजगार सृजन के साथ क्षेत्र के समग्र विकास में यह निर्माण सहायक साबित होगा। इस शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।







