रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में उन्होंने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से निकलकर वे उनके वंशजों से मुलाकात किया। उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें सम्मानित भी किया।







