रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि, उनके आवास से कर्मचारी सील बंद लिफाफा लेकर ईडी के ऑफिस पहुंचे। बताया जाता है कि बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूछताछ के लिए उपस्थित न हो पाने का जवाब भेजा है।
मुख्यमंत्री ऑफिस से पहुंचे कर्मचारी ने सील बंद लिफाफा ईडी के अधिकारियों को सौंपा और वापस लौट गये। गौरतलब है कि ईडी जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को तलब किया था।
उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए एक हफ्ते का समय मांगा है। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है।
इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन ममाले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
ई़डी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल सीएम हेमंत सोरेन से किये थे। साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी







