MLA Ramdas Soren: घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के परिजनों से मिल सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

1 Min Read

MLA इसे भी पढ़ें

:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट चुके हैं। वे सोमवार को अपने पिता शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को पूरा कर रांची वापस आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अब जमशेदपुर का दौरा करने का संभावित कार्यक्रम बना रहे हैं।

रामदास सोरेन के परिवार से मिलने के संकेत

मुख्यमंत्री के घाटशिला के दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के परिवार से मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वे घोड़ााबंधा (जमशेदपुर) स्थित दिवंगत विधायक के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

15 अगस्त को निधन हो चुके विधायक रामदास सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन सीएम हेमंत ने निभाई रस्में


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं