रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत से एक दिन पहले रविवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। सोरेन ने मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने को कहा। गौरतलब है कि चंपई सोरेन को विश्वास मत हासिल करने के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र पांच फरवरी को बुलाया गया है। फ्लोर टेस्ट के लिए हैदराबाद में गये विधायक वहां से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं।
वे रविवार शाम छह बजे तक रांची पहुंच जायेंगे। वे रांची के सर्किट हाउस में रूकेंगे और वहां से सोमवार को बस से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विश्वास मत के दौरान वोट करेंगे। उन्हें ईडी की कोर्ट ने वोट देने की इजाजत दी है।
इसे भी पढ़ें








