चीफ जस्टिस ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया उद्घाटन, हाईकोर्ट के जज भी रहे मौजूद [Chief Justice inaugurated the National Lok Adalat, High Court judges were also present]

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत अन्य न्यायधीशों की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की गयी।

नालसा (नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी) के कलेंडर और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्य भर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी है।

लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाईकोर्ट में दो बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में राज्य भर के दस लाख मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें प्री लिटीगेशन और कोर्ट में लंबित मामले शामिल हैं। लोक अदालत में निष्पादन के लिए जिन मामलों को सूचीबद्ध किया गया है, उसमें करीब एक लाख ऐसे मामले हैं जो अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग हैं।

इसे भी पढ़ें

मांडर व बहरागोड़ा में खुलेगा ग्राम न्यायालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं