छठ पूजा समिति पतरा गोंदा ने कांके डैम में किया छठ सामग्री का वितरण [Chhath Puja Committee Patra Gonda distributed Chhath material in Kanke Dam]

1 Min Read

रांची। पतरा गोंदा कांके डैम छठ पूजा समिति एवं रिलेशंस के द्वारा शुक्रवार को कांके डैम छठ घाट में महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने छठव्रतियों के बीच दूध, नारियल, अगरबती, माचिस, दिया बाती व अन्य सामग्रियों का वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भरत काशी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, पतरा गोंदा की उप मुखिया नमिता देवी, समाज सेवी शुभम चौधरी, मुखिया विक्की लोहारा एवं सुमन देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पतरा गोंदा कांके डैम पूजा समिती के अध्यक्ष अमित प्रामाणिक, उपाध्यक्ष प्रशांत गोप,कोषाध्यक्ष अजय मुंडा, विक्की यादव, सचिव अनीश कच्छप, संरक्षक शिवम् कुमार सुनील मुंडा एवं मनोज कुमार सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

सूर्य उपासना का महापर्व छठ संपन्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं