धोनी के आखिरी मैच में रो पड़ा चेपक

3 Min Read

गावस्कर के टीशर्ट पर क्या लिख दिया धोनी ने

चेन्नई। IPL में रविवार को ऐसा क्या हुआ कि एकाएक पूरा चेपक स्टेडियम थम गया। फिर गावस्कर की आंखें क्यों नम हो गयीं। रविवार को KKR ने CSK के मैच के दौरान काफी कुछ हो गया। पहले तो कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। फिर पता चला चेपक में यह धोनी का आखिरी लीग मैच था। बस फिर क्या था। पूरा स्टेडियम थम गया। एकाएक सन्नाटा पसर गया।

मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई टीम ने दर्शकों को जर्सी और टेनिस की बॉल बांटी। सुनील गावस्कर और रिंकू सिंह ने धोनी से ऑटोग्राफ लिया। धोनी ने रिंकू को टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। IPL का 16वां सीजन खिलाड़ियों के परफॉरमेंस से ज्यादा अब तक स्टार खिलाड़ियों के बीच इगो क्लैश, तू तू-मैं मैं, छींटाकशी, स्लेजिंग, तनातनी और जूता दिखाने जैसे आरोपों के लिए ज्यादा चार्चित रहा। इस बीच रविवार को सुनील गावस्कर और महेंद्र सिंह धोनी एक फ्रेम में आए और कुछ ही पल में जो कहानी बन गई, वो भी अर्से तक याद की जाएगी। इसे याद रखा जायेगा और बार-बार दुहराया भी जायेगा।

चेपक स्टेडियम में IPLके 16वें सीजन का आखिरी मैच था। मैच के बाद CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जर्सी और टेनिस बॉल दर्शकों को बांट कर उनका शुक्रिया अदा कर रहे थे। उसी बीच सुनील गावस्कर भागते हुए आए और धोनी से कुछ बात करने लगे। उसके बाद उन्होंने अपने टी शर्ट की तरफ इशारा कर धोनी से ऑटो ग्राफ देने के लिए कहा। धोनी भी उनके टी शर्ट पर माही लिखा। गावस्कर को जैंटलमैन्स गेम क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर के तौर पर देखा जाता है।

जबकि धोनी को कूल कप्तान के तौर पर भी जाना जाता है। उनसे पहले प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह ने भी अपनी KKR की जर्सी पर धोनी से ऑटोग्राफ लेते नजर आये। धोनी को इंटरेशनल क्रिकेट में हमेशा बेस्ट फीनिशर माना गया। फैंस को लगता है कि इस आइपीएल के बाद वे मैदान पर अपने माही को नहीं देख पायेंगे। शायद यही कारण है धोनी के हर मैच में दर्शकों की भीड़ रिकार्ड बना रही है।

सिर्फ फैंस ही नहीं, आपीएल आयोजकों और टीवी ब्रॉडकॉस्टरों की भी चिंता बढ़ गयी है, क्योंकि आइपीएल में धोनी से बड़ा ब्रांड कोई नहीं है। देश का कोई भी मैदान हो, धोनी के उतरते ही भूचाल आ जाता है। उनके फैंस पागल हो जाते हैं। ऐसे में जब धोनी मैदान पर नहीं होंगे, तब क्या होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं