चेक बाउंस मामला: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पैसे लौटाने के लिए मांगा समय

2 Min Read

रांची। अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस मामले की रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभिनेत्री अमिषा पटेल की ओर से कहा गया कि वह पैसे लौटाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए समय दिया जाए।

अभिनेत्री के वकील की ओर से ऐसा कहे जाने का शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के वकील विजय लक्ष्मी ने विरोध किया। शिकायतकर्ता के वकील की ओर से अदालत को कहा गया कि अभिनेत्री अमिषा पटेल मामले को टालने की कोशिश में लगी हुई है। इसलिए इस तरह की बात कह रही है।

सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की अदालत में हुई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 29 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख रखी है।

यह है मामला

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के रहने वाले अजय कुमार से ढाई करोड रुपए लिए थे। यह पैसा उन्होंने फिल्म बनाने के नाम पर लिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने यह राशि दो चेक के माध्यम से लौटाया, लेकिन चेक बाउंस कर गया। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अजय सिंह और अमीषा पटेल के बीच जो समझौता हुआ था, उसके मुताबिक फिल्म जून, 2018 में रिलीज हो जाना था। जब पैसे लौटाने को लेकर अभिनेत्री की ओर से टालमटोल की गई तब अजय सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या LIVE: पीएम मोदी ने उपवास तोड़ा, स्वामी गोविंददेव ने जल पिलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं