चतरा की ज्योत्सना बनी जैक परीक्षा की झारखंड टॉपर

1 Min Read

चतरा : गिद्धौर प्रखंड के पांडेय बागी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार दास और किरण देवी की पुत्री कुमारी ज्योत्सना ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा में 496 अंक लाकर झारखंड टॉप किया है।

कुमारी ज्योत्सना इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में अध्यनरत है। उसके इस कामयाबी पर उसके माता-पिता, शिक्षक एवं परिजनों ने उसके सफलता पर उसे बधाई दिया।

इसके अलावा झारखंड के श्रम कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी कुमारी ज्योत्सना के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

वहीं भाजपा के चतरा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी काली चरण सिंह ने ज्योत्सना की सफलता पर खुशी जाहिर किया और उसे बधाई देते हुए कहा कि ज्योत्सना ने यह मुकाम हासिल कर अपने प्रखंड के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है।

उसकी इस कामयाबी से गांव में लोग काफी खुश है एवं उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में डबल इंजन पटरी से उतरता जा रहा है: मल्लिकार्जुन खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं