अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के तीन सहयोगियो पर 14 को चार्जशीट

1 Min Read

रांची। साहिबगंज जिले में अवैध खनन से प्राप्त 1000 करोड़ रुपए के अधिक की राशि का मनी लाड्रिंग मामले के आरोपी पंकज मिश्रा के फंड मैनेजर भगवान भगत, सहयोगी टिंकल भगत और कृष्णा साहा पर अब 14 मार्च को चार्जशीट फ्रेम किया जायेगा।

शनिवार को आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। कोर्ट नहीं बैठने के कारण यह टल गई।

मामले में तीनों आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व में ही खारिज कर चुकी है। बता दें कि भगवान भगत एवं टिंकल भगत जेल में है। जबकि कृष्णा साहा जमानत पर बाहर है।

इसे भी पढ़ें

जाति-धर्म और भाषा पर नहीं मांग सकते वोट-चुनाव आयोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं