रांची। पतरातू में 17 जुलाई 2023 को एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार साहू पर गोली चलाने वाला कुख्यात अमन साव के शार्प शूटर बॉबी साव उर्फ सिद्धार्थ साव, उसका भाई राजन कुमार एवं रवि मुंडा पर जल्द ही आरोप गठित किया जाएगा।
एटीएस ने मामले में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत ने संज्ञान ले लिया है।
मामले में मंगलवार को एटीएस मामले के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने आरोपियों को पुलिस पेपर सौंपा। तीनों आरोपी बिरसा मुंडा केंद्रीय होटवार में बंद है।
पुलिस पेपर सौंपने के बाद अदालत ने आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। बॉबी एवं राजन 20 जुलाई 2023 से जेल में है।
बता दें कि 17 जुलाई 2023 की रात अमन साव गिरोह के चंदन साव और उसके सदस्यों को पकड़ने के लिए एटीएस टीम पर बॉबी साव और रवि मुंडा ने गोली चला दी थी।
बाद में एटीएस ने आरोपियों के पास से अवैध देशी हथियार और जिंदा 7.65 बोर के कारतूस बरामद किया था।
इसे भी पढ़ें









