रांची, एजेंसियां। साहेबगंज अवैध खनन मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध चार्ज फ्रेंम किया गया है।
इससे अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी भगवान भगत, ट्विंकल भगत और कृष्णा साहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
गुरुवार को रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। जिसके बाद अब तीनों आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग करने का मुकदमा चलेगा।
ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी है। इन पर पंकज मिश्रा के सहयोग से साहेबगंज में पत्थर का अवैध खनन और अवैध ढुलाई कर कारोबार करने का आरोप है।
इस मामले में कृष्णा साहा जमानत पर है। भगवान भगत और ट्विंकल भगत फिलहाल जेल में बंद है। कोर्ट ने PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया है।
इसे भी पढ़ें
सीएम चंपाई इन एक्शनः आधा दर्जन विभागों की समीक्षा, ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश








