रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक में बदलाव, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

4 Min Read

रांची, एजेंसियां। रामनवमी को लेकर तीन दिनों के लिए शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए 17 अप्रैल की दोपहर एक बजे से शहर की 16 प्रमुख सड़कों पर वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है।

विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियां के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसलिए मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

उक्त अवधि में किशोरी यादव चौक से महावीर चौक होते हुए अपर बाजार के रास्ते शहीद चौक तक आने-जाने वाले मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

18 अप्रैल की सुबह 8 से रात 12 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। विसर्जन जुलूस के दौरान जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट किया जाएगा। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी ने जारी कर दिया है।

इन मार्गों पर परिचालन बंदः

  • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार होते हुए महाबीर मंदिर चौक के रास्ते शहीद चौक और अपर बाजार से महाबीर मंदिर चौक के रास्ते किशोरी यादव चौक की ओर आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • एसएसपी आवास से कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही परिचालन कर सकेंगे।
    जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक और रेडियम चौक आने वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कचहरी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर आने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों की इंट्री बंद रहेगी।
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
  • एसएन गांगुली रोड/ विष्णु गली/ बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • चर्च रोड से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • वूल हाउस के पास से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों की इंट्री बंद रहेगी।
  • कर्बला चौक से रतन पीपी की ओर जाने वाले वाहनों की इंट्री बंद रहेगी।
  • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों की इंट्री बंद रहेगी।
  • चुटिया बाजार रोड में दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • राजेंद्र चौक से ओवर ब्रिज, सुजाता चौक की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

मेन रोड में वाहनों की नो इंट्रीः

रामनवमी जुलूस के दौरान 17 अप्रैल की दोपहर एक बजे से ही मेन रोड में वाहनों की इंट्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। जुलूस समाप्ति तक वाहन सवारों काने मेन रोड में इंट्री नहीं मिलेगी।

वाहनों काने रोकने के लिए पुलिस ने विभिन्न सड़को पर ड्रापगेट बनाए हैं, जहां अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

ड्रापगेट पर तैनात जवान काने सख्त निर्देश दिया गया है कि वाहन सवारों काने किसी भी हाल में आगे जाने की अनुमति नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता के रेस्टोरेंट में लगी आग, कई दमकल पहुंचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं