झारखंड में कक्षा KG से बारहवीं तक स्कूलों का बदला समय, जानें नई टाइमिंग (Jharkhand school timing)

1 Min Read

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया है। विभाग से जारी लेटर में कहा गया है कि राज्य में जारी गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जायेंगी ।

भीषण गर्मी की चपेट में है झारखंड


बता दें कि झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश में केजी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का फैसला किया था। उससे पहले विभाग ने स्कूलों को 15 जून तक सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक संचालित करने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ेंः

कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं