रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव, अब रांची से इतने बजे खुलेगी

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी बदलेगी।

साउथ इस्टर्न रेलवे की ओर से बोर्ड को इससे संबंधित नयी समय सारिणी भेजी गयी है। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से एक घंटा लेट चलेगी।

अभी यह ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलती है और हावड़ा दोपहर 12.20 बजे पहुंचती है। नये समय के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6.16 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रांची से खुलने वाली ट्रेन संख्या 20898 रांची- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:16 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी सुबह 6.53 आगमन 6.55 प्रस्थान, कोटशिला 7.19 आगमन और 7.20 प्रस्थान, पुरूलिया 7.53 आगमन, 7.55 प्रस्थान, चांडिल 8.39 आगमन, 8.40 प्रस्थान, टाटानगर 9.23 आगमन, 9.28 प्रस्थान, खड़गपुर 11.13 आगमन, 11.15 प्रस्थान और हावड़ा दिन 1.15 बजे पहुंचेगी।

वहीं हावड़ा से यह ट्रेन पहले की तरह ही दोपहर 3.45 बजे खुलेगी और रांची रात 10.50 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन के रांची से सुबह 5.15 बजे रवाना होने से यात्रियों को परेशानी होती है।

उन्हें अहले सुबह उठना पड़ता है। इसलिए ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

अब जेपीएससी की पीटी में पेपर लीक को लेकर हंगामा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं