आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया नामांकन, सुदेश महतो रहें मौजूद

2 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र से एनडीए के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा भरा।

इस दौरान चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद चंद्रप्रकाश चौधरी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। बोकारो के जैनामोड हाईस्कूल मैदान से चंद्रप्रकाश चौधरी ने जनता को संबोधित किया।

इस दौरान बीजेपी-आजसू के कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि चंद्रप्रकाश चौधरी का यहां से मुकाबला इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो से है।

गिरिडीह में 25 मई को वोटिंग होना है।

चंद्रप्रकाश चौधरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस दौरान चंद्रप्रकाश ने कहा कि नामांकन दाखिल करने से पहले मां का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचा था। पूजा हो गई है।

यहां से हमलोग बोकारो के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमलोग निश्चित रूप से विजय हासिल करेंगे और मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे।

पिछले बार से अधिक वोट से इस बात एनडीए जीत हासिल करेंगी। बता दें कि इस बार अगर चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव जीतते हैं तो वह दूसरी बार गिरिडीह से सांसद बनेंगे।

इसे भी पढ़ें

हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं