Chandra Grahan 2025: मार्च में लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं [Chandra Grahan 2025: The first lunar eclipse of the year is likely to occur in March, know whether it will be visible in India or not]

2 Min Read

रांची। साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 14 मार्च (शुक्रवार) को लगेगा। यह ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका ज्योतिषीय प्रभाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा।

भारतीय समय के अनुसार, चंद्रग्रहण 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी।

भारत में कोई प्रभाव नहीः

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत व अन्य देश जहाँ पर यह ग्रहण दर्शनीय नहीं है वहाँ लोगों को चन्द्र ग्रहण के दौरान किये जाने वाले नियम और अनुष्ठानों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। भारत में दिखाई न देने के कारण चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।

इन क्षेत्रों में प्रभावः

यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका से दर्शनीय होगा। डबलिन, लिस्बन, होनोलूलू, न्यूयॉर्क नगर, लॉस एंजेलिस, टोरंटो, शिकागो, मेक्सिको नगर, ब्रासीलिया, सेंटियागो, वाशिंगटन डीसी, ऑकलैण्ड, सैन फ्रांसिस्को, सुवा, लीमा और हवाना में दिखायी देगा।

इसे भी पढ़ें

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण[Solar Eclipse], जाने- भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं