झारखंड में आज भी बारिश के आसार, 8 जिलों में अलर्ट [Chances of rain in Jharkhand even today, alert in 8 districts]

3 Min Read

दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित

रांची। देश के पश्चिमी हिस्से से आनेवाली सूखी हवा और दक्षिणी हिस्से से आने वाली नमी के मिलने की वजह से झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया।

राजधानी रांची सहित राज्य के दूसरे हिस्से में जम कर बारिश हुई। लेकिन शाम 4.15 से 5.45 बजे तक पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से दुर्गा पूजा में खलल पड़ी।

90 मिनट में 40 एमएम बारिशः

मौसम विभाग के अनुसार 90 मिनट में 40 एमएम से अधिक बारिश हुई है। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल के लिए बने तोरण द्वार गिर गए। होर्डिंग-बैनर उड़ गए।

अरगोड़ा चौक के पास पूजा समिति द्वारा लगाए गए दो बड़े होर्डिंग गिर गए। इसके अतिरिक्त राज्य में कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आज आठ जिलों में बरसेंगे बादलः

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़ व संथाल में बारिश हुई है।

अगले तीन दिनों तक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश होने की संभावना है। रांची में अब तेज बारिश नहीं होगी। दोपहर के बाद छिटपुट बारिश हो सकती है।

इस दिन से साफ होगा मौसमः

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक अक्टूबर में 12.3 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य बारिश से 63 प्रतिशत कम है। इस दौरान 33.3 फीसदी बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और उसके आसपास कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन देश के दक्षिण-पश्चिमी भाग से हवाएं आ रहीं है।

मानसून कायम रहने के कारण वातावरण में नमी है। पर्याप्त मात्रा में नमी आने से यहां गरज वाले बादल बन रहे हैं और रांची समेत कहीं-कहीं बारिश हो रही है। राज्य में 10 अक्टूबर तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 12 से मौसम साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में आज हो सकती है बारिश [It may rain in Jharkhand today]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं