झारखंड के 4 जिलों में आज बारिश के आसार[Chances of rain in 4 districts of Jharkhand today]

1 Min Read

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

रांची। झारखंड में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह और देर शाम ठंड महसूस होने लगी है। मौसम साफ है पर अभी भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश हो सकती है। बारिश के दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला आ रहा है

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असरः

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इसी का असर अगले कुछ दिनों तक देखने मिलेगा।

मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश होने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड समेत इन राज्यों में आज बारिश 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं