झारखंड में 26 अक्टूबर तक बारिश की संभावना [Chance of rain in Jharkhand till October 26]

1 Min Read

23 और 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

रांची। झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कई जिलों में 26 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 20 अक्टूबर को बने लो प्रेशर असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इस वजह से झारखंड में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना बन रही है।

इसका असर 26 अक्टूबर तक रहेगा। यानी 26 अक्टूबर तक राजधानी और आसपास के हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्टः

इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कल वोटिंग के दौरान हो सकती है बारिश, 27 बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं