चंपाई सोरेन का आदेश, सीएम एक्सीलेंस स्कूलों में नियमित शिक्षकों हों [Champai Soren’s order, there should be regular teachers in CM Excellence Schools]

2 Min Read

विभागीय बैठक में मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नियमित शिक्षकों की बहाली जल्द होगी।

सीएम चंपाई ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की समीक्षा के बीच अधिकारियों को इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का आधार है। राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सभी प्रखंड में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

एक्सीलेंस स्कूलों में 100% रिजल्ट हो

सीएम ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में रेगुलर टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करें।

राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस विद्यालयों में 100% रिजल्ट हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किये जाएं। शिक्षा में किसी भी प्रकार से कोताही अधिकारी नही बरतें।

10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर फोकस

सीएम चंपाई ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज हो, यह सुनिश्चित किया जाये। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो, इस पर भी काम करने की जरूरत है।

कहा, जिलों के उपायुक्त सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में मिल रही सभी सुविधाओं की निरंतर मोनिटरिंग करें।

वर्तमान में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस को बेहतर निजी विद्यालयों के अनुरूप अपग्रेड करने का निर्देश भी सीएम चंपाई ने दिया।

इसे भी पढ़ें

चंपई सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 2 लाख का कर्ज होगा माफ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं