चंपाई सोरेन आज देंगे झामुमो से इस्तीफा, 30 अगस्त को शामिल होंगे बीजेपी में [Champai Soren will resign from JMM today, will join BJP on August 30]

2 Min Read

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को दिल्ली से वापस रांची लौटेंगे। जिसके बाद वे झामुमो की प्रथामिक सदस्यता और मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देंगे।

चंपाई सोरेन ने कहा कि वे दिल्ली से लौटकर सीधे इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं 30 अगस्त को वे रांची में ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

आज रांची लौट रहे चंपाई

पूर्व मुख्मंत्री चंपाई सोरेन सोमवार की रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी कि चंपाई सोरेन बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जिसके बाद मीडिया से बात करते समय चंपाई सोरेन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को वे दिल्ली से रांची पहुंचकर सीधे झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इसके बाद 30 अगस्त को वे रांची में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

झारखंड की राजनीति में हलचल

चंपाई सोरेन के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें कि वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने से झारखंड की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं