4 विधायकों संग राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन

1 Min Read

रांची। गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन राज्यपाल से मिलने गुरूवार को राजभवन पहुंचे। उनके साथ माले विधायक विनोद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव भी थे।

गौरतलब है कि बुधवार देर शाम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को समर्थन पत्र सौंपने के बाद से ही राज्यपाल से वक्त मिलने का इंतजार कर रहे थे। बाकी विधायक सर्किट हाउस में हैं।

इसे भी पढ़ें

आज होटवार जेल में रहेंगे हेमंत, रिमांड पर फैसला कल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं