जमशेदपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने रविवार को आरोप लगाया कि चंपई सोरेन राज्य के कार्यवाहक और कठपुतली मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की ‘सत्ता का केंद्र’ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के पास है।
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाउरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जानना चाहा कि कल्पना सोरेन सरकार या सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में नहीं होने के बावजूद किस क्षमता से बैठकों की अध्यक्षता कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें
रामनवमी पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू का प्रसाद अयोध्या भेजा जाएगा








