राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले चंपई सोरेन कहा- जल्द शुरू हो सरकार गठन की प्रक्रिया

1 Min Read

रांची : झारखंड में पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गठबंधन के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाक़ात की है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाक़ात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमने मांग की है कि राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

इसपर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। चंपई सोरेन ने कहा कि उन्हें सभी 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यहां राजयपाल को सौंपे गये समर्थन पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सभी विधायक भी मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाकर सभी विधायकों की उपस्थिति की गिनती कराई। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का दावा बुधवार को ही पेश किया जा चुका है और अब राज्यपाल से सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें

राजभवन से सिर्फ आ‍श्वासन लेकर लौटे चंपई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं