जमशेदपुर में परिवर्तन रैली में कांग्रेस पर खूब बरसे चंपई सोरेन [Champai Soren lashed out at Congress in the Parivartan rally in Jamshedpur]

2 Min Read

जमशेदपुर, एजेंसियां। आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली आयोजित की गई है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने झारखंड में कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के हितों के बारे में नहीं सोचा।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने में उनकी अग्रिम भूमिका रही है।

चंपई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस ने यहां के आदिवासी मूलवासियों के सम्मान को कुचला है और केवल भाजपा ही झारखंड की आदिवासियों की अस्मिता को बचा सकती है।

उन्होंने संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ को एक बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि यह आदिवासियों के हकों को मार रहा है। उनके अनुसार, केवल भारतीय जनता पार्टी ही इस घुसपैठ को खत्म कर सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने और राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। यही कारण है कि वे भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं