चंपाई सोरेन अच्छे इंसान हैं, वह अच्छा काम कर रहे थे : समीर मोहंती [Champai Soren is a good person, he was doing good work: Sameer Mohanty]

1 Min Read

जमशेदपुर। चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने से झामुमो विधायक समीर मोहंती खुश नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक में भी समीर मोहंती ने चंपाई सोरेन को हटाए जाने के निर्णय पर सवाल उठाया था।

समीर मोहंती ने कहा कि यह पार्टी के हाई लेवल का विषय है। इस पर हमलोगों को बहुत अधिक कटाक्ष करना उचित नहीं है।

पार्टी को जो अच्छा लगा, किया। वैसे चंपाई दा अच्छे आदमी हैं। अच्छे इंसान हैं। अच्छे ढंग से सरकार चला रहे थे।

किस परिस्थिति में पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस बारे में हम लोगों को बहुत अधिक बोलना उचित नहीं है। गठबंधन का निर्णय है।

अकेले झामुमो का निर्णय होने से अलग बात थी। समीर मोहंती ने कहा कि बैठक में हम बोले थे। सब बात रखे ही थे।

इस सवाल पर चंपाई सोरेन को तीन-चार महीने के लिए छोड़ देना चाहिए था। मोहंती ने कहा कि यह बात जरूर है, लेकिन अभी हम लोगों को बहुत कुछ बोलना नहीं है।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं