चंपाई सोरेन ने सपरिवार डाला वोट, कहा- शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए वोट डालें [Champai Soren cast his vote with his family, said- Vote to make Jharkhand the dream of martyrs]

1 Min Read

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 43 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान किया जा रहा है।

बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस अवसर पर सपरिवार मतदान किया।

चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, ”आज झारखंड की खुशहाली, युवाओं के सपनों, महिलाओं के सम्मान तथा किसानों-मजदूरों एवं हर झारखंडी के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने गांव में सपरिवार मतदान किया।

आप सभी से अनुरोध है कि आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन गदगद, बोले-हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है [Champai Soren was giddy, said – Haryana is just a glimpse, Jharkhand is still left]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं