दावा पेश कर राजभवन से बाहर निकले चंपई सोरेन

1 Min Read

राज्यपाल ने शपथ ग्रहण का अभी नहीं दिया समय

रांची। झारखंड में सत्तापक्ष विधायक दल के नये नेता चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश कर राजभवन से बाहर निकल गये हैं। राजभवन से जब वह बाहर निकले तब आलमगीर आलम उनके साथ थे।

चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम लोगों ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वहीं, आलमगीर आलम ने बताया कि हमने 47 में से 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है।

साथ ही कहा कि राज्यपाल महोदय ने अभी शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि वह देखेंगे और फिर बुलायेंगे।बता दें कि विधायकों की ओर से कल ही शपथ ग्रहण कराने की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें

सत्तापक्ष के विधायक राजभवन में दोबारा अंदर गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं