कल हो सकता है चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, इरफान और बैद्यनाथ राम रेस में [Champai Soren cabinet may be expanded tomorrow, Irfan and Baidyanath Ram in race]

2 Min Read

रांची। JMM और कांग्रेस में कैबिनेट के विस्तार को लेकर खाका करीब करीब तैयार हो गया है।

इस बार कैबिनेट में पूरे 12 मंत्रियों को भरा जायेगा। जानकारी के मुताबिक टेंडर घोटाले में आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद अल्पसंख्यक कोटे से जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय है।

लेकिन सत्ता के जानकारों का कहना है कि अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है। बता दें कि बहुत नाटकीय अंदाज से पिछली बार बैद्यनाथ राम के मंत्री बनने के निर्णय को टाल दिया गया था।

कांग्रेस के 2 मंत्री बदल सकते हैं

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के साथ JMM ने भी कैबिनेट में खाली सीट के लिए अपने कोटे से एक मंत्री पद के लिए बैद्यनाथ राम का नाम तय किया है।

बताया जा रहा है कि 28 जून की शाम को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि कांग्रेस अपने 2 मंत्रियों को भी बदल सकती है।

दीपिका पांडेय सिंह को मंत्री का पद की संभावना

खबर ये भी है कि नये मंत्री के नाम पर जेएमएम और कांग्रस के बीच सहमति बन चुकी है। इस पर हेमंत सोरेन को भी राजी कर लिया गया है।

बीते मंगलवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हुई मुलाकात को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

एक चर्चा ये भी है कि कृषि मंत्री बादल को भी बदलने की तैयारी है। उनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह को मंत्री का पद दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

चंपई कैबिनेट में JMM कोटे से बसंत सोरेन, दीपक और बैजनाथ नये चेहरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं