रांची : चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। उन्होंने दिन के 12 बजकर 23 मिनट पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ दो मंत्रियों कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली।
झारखंड का 12 वां मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई दी है। बाबूलाल ने कहा है कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर चंपई सोरेन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अलावा झामुमो के मिथिलेश ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी है।
मिथिलेश ठाकुर एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर चंपई सोरेन को हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता के हक-अधिकार के साथ सभी आदिवासी भाई-बहनों के अस्तित्व और उनके संघर्ष की लड़ाई जारी रहेगी। मिथिलेश ठाकुर के अलावा कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने भी चंपई सोरेन को बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें
क्या है इस जमीन घोटाले का राज, जिसकी आंच में झुलस गई हेमंत सरकार








