चंपाई, कल्पना और सुप्रियो आज मुंबई जायेंगे

1 Min Read

मुंबई में होगी झारखंड की सीट शेयरिंग पर बात

रांची, एजेंसियां। झारखंड की सीटों को लेकर आज मुंबई इंडी गठबंधन की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से राहुल गांधी शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य रविवार को मुंबई जायेंगे। मुंबई में राहुल गांधी की यात्रा के समापन समारोह में तीनों शामिल होंगे।

बताया गया कि वहीं लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की जायेगी। इसके बाद सभी सोमवार को रांची लौटेंगे।

रांची वापसी के बाद बैठकों का दौर चलने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद झारखंड में सीटों व प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के चुनाव लड़ने की अटकलें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं