चंपाई सरकार का ईसाइयों को तोहफा, तीर्थ दर्शन कराएगी [Champai government’s gift to Christians, will provide pilgrimage opportunities]

2 Min Read

गोवा ले जाने की बन रही योजना

रांची। चंपाई सोरेन सरकार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ईसाई धर्मावलंबियों को गोवा ले जाएगी।

रांची जिले से ईसाई समाज के बीपीएल श्रेणी के 88 लोगों को ले जाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यात्रियों को जून जुलाई में ही यात्रा कराई जायेगी।

आवेदन मांगे गये

इसके लिए रांची जिला प्रशासन ने बीपीएल श्रेणी के लोगों से आवेदन मांगा है। इस योजना के तहत गोवा जाने वाले लाभुकों से 29 जून शाम पांच बजे तक आवेदन मांगा है। सरकार विशेष ट्रेन से तीर्थ दर्शन के लिए लाभुकों को ले जाती है।

ये हैं शर्तें

योजना का लाभ लेने वाले तीर्थयात्रियों को बीपीएल श्रेणी ओर 60 वर्ष से अधिक व झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।

साथ ही आवेदक पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए। पति-पत्नी के साथ एक अटेडेंट भी जा सकता है।

अटेंडेंट का भी आवेदन जमा करना होगा। आवेदक को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उसे किसी संक्रामक रोग से पीड़ित नहीं होना चाहिए।

पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय प्रबंधन समिति करेगी। यात्रियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

जिले के कुल यात्रियों की संख्या का निर्धारण झारखंड पर्यटन विकास निगम करेगा। रांची जिले के लिए आवेदन जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में 29 जून तक शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकेगा।

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय प्रबंधन समिति करेगी। यात्रियों का चयन पहले आओ – पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

जिले के कुल यात्रियों की संख्या का निर्धारण झारखंड पर्यटन विकास निगम करेगा। रांची जिले के लिए आवेदन जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में 29 जून तक शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें

एक्शन में चंपाई सरकार, 90 दिन में म्यूटेशन नहीं करनेवाले सीओ नपेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं