चम्पाई सरकार ने हेमंत सरकार की तरह भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाया : विनय कुमार सिंह

1 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने कहा है कि चम्पाई सोरेन सरकार हेमंत सरकार पार्ट-2 साबित हुई है।

चम्पाई सोरेन सरकार ने भी पूर्वर्ती हेमन्त सोरेन सरकार की तरह भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य सरकार को युवाओं की तनिक भी चिंता है तो मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा की गारंटी होगी। भाजपा झारखंड के युवाओं से अपील करती है कि समय आ गया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

भाजपा ही केंद्र और राज्य में एक मात्र विकल्प है। भाजपा सरकार में चुन-चुन कर अपराधी और भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ उपस्थित थी।

इसे भी पढ़ें

मोहम्मडन स्पोर्टिंग, श्रीनिधि डेक्कन जीते; रीयल कश्मीर एफसी और दिल्ली एफसी के बीच मैच ड्रा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं