‘इंडिया’ की रैली में अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन के लिए मंच पर कुर्सियां खाली रखी गईं

2 Min Read

रांची: रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गईं। केजरीवाल और सोरेन अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।

‘उलगुलान न्याय महारैली’ का आयोजन मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने किया है। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सोरेन का ‘मास्क’ लगाए नजर आए।

दरअसल, हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था।

इसी केंद्रीय एजेंसी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार भी किया था।

हालांकि, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और आप सुप्रीमो के लिए कुर्सियां खाली रखी गई थीं, लेकिन उनकी पत्नियां कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल मंच पर बैठी थीं।

भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे

रैली के दौरान भीड़ ने ‘जेल का ताले टूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे’ और ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ जैसे नारे लगाए।

झारखंड की राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद भारी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए।

चिलचिलाती गर्मी के बीच सभी रैली के समर्थन जुटे रहे। ‘उलगुलान’ शब्द, जिसका अर्थ क्रांति है।

इसे आदिवासियों के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा की लड़ाई के दौरान गढ़ा गया था।

इसे भी पढ़ें

केकेआर ने आरसीबी को दिया 223 रन का लक्ष्य

Share This Article
Exit mobile version