Chaibasa : चाईबासा के जंगल में फिर मिला IED, तीन बंकर भी ध्वस्त [IED found again in the forest of Chaibasa, three bunkers also destroyed]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Chaibasa:

चाईबासा। चाईबासा के जंगल में एक बार फिर हथियारों का जखीरा मिला है। इससे नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंची है। सुरक्षा जवानों ने एक पांच किलो का शक्तिशाली IED बम बरामद किया है। वहीं, तीन नक्सल बंकर को तहस-नहस कर दिया। बरामद IED को जंगल में ही बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया। यह कामयाबी जवानों को चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा के आस-पास जंगली और पहाड़ी इलाके में मिली। जवान इन इलाकों में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं की टोह में घुसे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने IED के अलावा इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, हैंड ड्रिल, जैकेट, जूते-चप्पल सहित रोजाना इस्तेमाल करने वाले कई सामान जब्त किये हैं।

Chaibasa : हो रही नक्सल गतिविधियाः

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए सक्रिय हैं। इसी सूचना पर पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26, 60, 134, 174, 193, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार अभियान चला रहा है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में 5-5 किलो के चार आइइडी डिफ्यूज, 16 बंकर तहस-नहस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं