Chaibasa accident: चाईबासा में कॉलेज बस की डंपर से टक्कर, कई छात्र घायल

2 Min Read

Chaibasa accident:

रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैंतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर स्थित मानिकपुर क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे कॉलेज छात्रों से भरी एक बस और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस टक्कर में बस चालक समेत कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

राहत कार्य शुरू हुआ:

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी चंपुआ (ओडिशा) स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी छात्र की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस जांच में जुटी, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी बुलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक अनुमान है कि दोनों वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर खराब दृश्यता हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस चालक की लापरवाही या ओवरलोडिंग जैसे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अक्सर बढ़ी रहती है और सड़क संकरी होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वे लंबे समय से इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क चौड़ीकरण की मांग करते रहे हैं।हादसे के बाद छात्रों के परिजनों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों के बेहतर इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।

Share This Article
Exit mobile version