केंद्र सरकार का आदेश: 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी

2 Min Read

नई दिल्ली। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा  के दिन देश के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इसका आदेश केंद्र सरकार की ओऱ जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन को लेकर जनता के भारी अनुरोध और भावना को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

22 जनवरी को सभी केंद्रीय दफ्तरों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। छ्ट्टी पहली पाली में 2.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद सभी दफ्तरों में नियमित रूप से काम शुरू हो जायेगा। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होनी है।

बताते चलें कि कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से पूजा शुरू हो गयी है और राम की प्रतिमा को 18 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया जायेगा। फिर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे किये जायेंगे। इसके बाद आमजन को रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में एंट्री मिलना शुरू हो जायेगा।

ये जानकारी श्रीराम रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी चंपक राय ने दी है। राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है बस समय का इंतेजार है। कहा कि पूजन कार्य के सभी अनुष्ठान 21 जनवरी तक पूरे कर लिये जायेंगे। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होनी है।

इसे भी पढ़ें

ईपीएफओ का बड़ा फैसला, अब डेट ऑफ बर्थ के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं