साहिबगंज,एजेंसियां: हूल दिवस पर झारखंड के पुर्व नेता हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू, फूलो-झानो की धरती भोगनाडीह से बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार मेरे खिलाफ साजिश रच रही है। ये लोगन समय से ही पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराना चाहते हैं।
झारखंड सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने देना चाहता केंद्र: हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग राज्य सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने देना चाहते। हमने राज्य का बकाया पैसा मांगा, तो मुझे जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि अब ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से हमलोग डरने वाले नहीं हैं। आने वाले चुनाव में ऐसा परिणाम हमलोग देंगे कि विकास की गति और बढ़ेगी।
ऐसा कानून बनाएंगे कि खनिज संपदा में यहां के लोगों को मिले हक
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में हमलोग ऐसा कानून बनायेंगे कि खनिज संपदा में यहां के स्थानीय लोगों को हक मिलेगा। ये लोग हमारे जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
गठबंधन सरकार में तेजी से हो रहा है झारखंड का विकास: चंपाई सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) की सरकार में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।
50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकार पेंशन दे रही है। युवाओं को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।
अन्य कई जनकल्याणकारी योजना लाते रहेंगे जिससे राज्य की जनता को लाभ मिले और एक अच्छा जीवन जी सके।
इसे भी पढ़ें
