सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज-कैरम प्रतियोगिता का समापन [CCL Inter Regional Chess-Carrom Competition concludes]

2 Min Read

बोकारो। सीसीएल अंतर क्षेत्रीय दो दिवसीय शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का समापन बोकारो जिला के ढोरी एरिया के सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुआ। शतरंज प्रतियोगिता में बीएंडके एरिया के देवकुमार विजेता, मगध के भरत दुर्वे उपविजेता बने।

वहीं तीसरे स्थान पर कथारा के ईश्वर प्रसाद, चौथे स्थान पर बरका सयाल के मनीश कुमार सिंह तथा पांचवें स्थान पर रांची मुख्यालय के चंद्रकार रवि रहे। उक्त सभी लोग कोल इंडिया में होने वाले शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

वहीं कैरम प्रतियोगिता (सिंगल) में मगध एरिया के शशि मोहन महतो विजेता तथा ढोरी एरिया के असीम चटर्जी उपविजेता बने।

कैरम डबल्स के ये रहे विजेता

यहां कैरम के डबल्स प्रतियोगिता में रांची मुख्यालय के जुनेद अख्तर तथा शशिभूषण मंडल विजेता रहे। वहीं कथारा एरिया के देवव्रत बनर्जी एवं प्रेमसागर पटवा उपविजेता रहे।

जबकी टीम चैम्पियनशीप में रांची मुख्यालय के जुनैत अख्तर, शशिभूषण मंडल, मानस तलापात्रा एवं मनोहर करमाली विजेता वहीं मगध एरिया के शशिमोहन महतो, मंगलेश रंजन, देवव्रतो सरकार व आनंद मोहन सोरेन संयुक्त रूप से उपविजेता रहे।

शतरंज के टीम चैंपियन ये रहे विजेता

यहां शतरंज के टीम चैम्पियनशिप में हजारीबाग एरिया के जयंत कुमार, मो अजीम अंसारी, तेजनारायण माली व शिवमनू साव संयुक्त विजेता बने।

वहीं कथारा एरिया के ईश्वर प्रसाद, विष्णु कुमार महतो, ओेमप्रकाश जयसवाल तथा पीके तिवारी संयुक्त रूप से उपविजेता बने।

इसे भी पढ़ें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल शतरंज में रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दी शिकस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं