CBSE: प्रायोगिक परीक्षा व प्रोजेक्ट वर्क स्कूल खुद कराएंगे [CBSE: Schools will conduct practical exams and project work themselves]

2 Min Read

रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी 2025 से शुरू होगी। लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से चार अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगी। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को पत्र जारी कर प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के लिए गाइडलाइन भेज दी है।

बोर्ड ने कहा है- सभी स्कूल यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी से शुरू हो जाए और डेटशीट की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी और अभिभावक को दी जाए। असेसमेंट होने के बाद ही अंक अपलोड किए जाएंगे। अंक अपलोड होने के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।

12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एक्सटर्नल एग्जामिनर ही लेंगे। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त किए गए परीक्षक ही लेंगे। अलग-अलग गतिविधियों में विद्यार्थियों का कार्यक्रम देखकर डेटशीट तैयार की जाएगी।

परीक्षा देते विद्यार्थियों की फोटो भेजनी होगीः

बोर्ड ने कहा- प्रायोगिक परीक्षा देते हुए विद्यार्थियों के प्रत्येक ग्रुप की फोटो भी बोर्ड को भेजनी होगी। फोटो में परीक्षक, पर्यवेक्षक के साथ स्टूडेंट्स का चेहरा भी दिखाना जरूरी है। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट स्कूल खुद कराएंगे। इसके लिए बाहर से कोई परीक्षक नहीं आएगा।

स्कूलों को खुद ही प्रायोगिक परीक्षा की आंसर-शीट तैयार करनी होगी। 12वीं में कुछ विषयों के लिए बाहर से परीक्षक आएंगे। इसमें संबंधित स्कूल सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं