कोयले कारोबार में अवैध वसूली की जांच करेगी CBI [CBI will investigate illegal recovery in coal business]

2 Min Read

झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश; पुलिस अधिकारियों पर लगा है आरोप

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोयला व्यापार में अवैध वसूली मामले पर अहम फैसला सुनाया हैं। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच (पीई) करने का आदेश दिया हैं।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में कोई मामला बनता है, तो सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करें। जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई को सुनिश्चित किया जायेगा।

इससे पूर्व झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर 24 सितंबर को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

राज्य सरकार ने रखा अपना पक्षः

इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता मनोज कुमार ने पैरवी की। जिसमें उन्होंने अदालत को बताया कि प्रार्थी की याचिका सुनवाई योग्य नहीं हैं।

प्रार्थी की ओर से लगाये धनबाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोयला के व्यापार में अवैध वसूली वाले आरोप का कोई आधार नहीं हैं।

पुलिस ने प्रार्थी के खिलाफ कार्रवाई की हैं। जिसके वजह से प्रार्थी ने पुलिस पदाधिकारियों को फंसाने की नियत से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया हैं।

पुलिस पर लगा है अवैध वसूली का आरोपः

वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने अपना पक्ष रखते हुये राज्य सरकार के दलीलों का विरोध किया।

दरअसल प्रार्थी ने अपने याचिका पर धनबाद के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया हैं। जिसमें याचिका के माध्यम से आग्रह किया गया था कि प्राथमिकी दर्ज कर स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से जांच करायी जाये।

इसे भी पढ़ें

अवैध लेनदेन में धराया झारखंड का बड़ा आईटी अफसर, 3 कारोबारी भी हिरासत में [Big IT officer of Jharkhand caught in illegal transactions, 3 businessmen also detained]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं