झारखंड, बिहार, बंगाल में 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, 30 लाख रुपए जब्त [CBI raids 17 locations in Jharkhand, Bihar, Bengal, Rs 30 lakh seized]

1 Min Read

अवैध खनन मामले में सुबह से चल रही छापेमारी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।

इसमें झारखंड के 3 जिले शामिल हैं। केंद्रीय एजेंसी ने जिन लोगों के यहां रेड मारी है, वे सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं।

झारखंड के इन जिलों में छापेमारीः

झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़ और राजमहल में छापेमारी चल रही है। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से 30 लाख रुपए जब्त की है।

टीम झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल, कोलकाता और पटना में छापेमारी की जा रही है। साहिबगंज में सीबीआई ने 7 ठिकानों पर छापेमारी की।

इनके ठिकानों पर छापेमारीः

• राजमहल उधवा के बड़े कारोबारी महताब आलम
• मिर्जाचौकी के रंजन वर्मा, संजय जायसवाल
• बरहरवा के सुब्रतो पाल
• पत्थर व्यवसायी टिंकल भगत
• अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह
• बरहरवा के भगवान भगत
• कृष्णा शाह के यहां

इसे भी पढ़ें

1250 करोड़ के अवैध खनन मामलें में CBI की रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं