CBI investigation:
रांची। बीजेपी ने शराब घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग की है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि मामले में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। शराब घोटाला केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शराब घोटाला की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। मैंने अप्रैल 2022 में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड और छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर आगाह किया था।
CBI investigation: हजारो करोड़ के घोटाले का आरोपः
बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को ट्वीट करके भी कहा था कि सरकार ने मेरे पत्र और चेतावनियों को न केवल नजरअंदाज किया बल्कि छत्तीसगढ़ के शराब माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए झारखंड में हजारों करोड़ रुपये के शराब घोटाले को अंजाम देने में सहयोग किया। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि शराब माफिया के खर्च पर ही हेमंत सरकार की पूरी कैबिनेट ने रायपुर दौरे का लुत्फ उठाया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी-सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई के डर से एसीबी को आनन-फानन में जांच सौंपी गयी है, लेकिन इस बात पर कैसे यकीन किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि आईएएस विनय चौबे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Second JPSC Scam: सेकेंड JPSC घोटालाः 70 आरोपियों की CBI कोर्ट में पेशी आज, कई अब बड़े अफसर
