अवैध खनन मामले में सीबीआई की जांच तेज, साहिबगंज में लगातार कार्रवाई

2 Min Read

साहिबगंज, एजेंसियां। सीबीआई की टीम साहिबगंज के सिमरिया मौजा जांच करने पहुंची।

यह जांच 1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले से जुड़ा हुआ है। यह तीसरा दिन था जब सीबीआई की टीम जांच कर रही थी।

कुछ खदानों की जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद टीम दो भागों में बंट गयी। एक टीम ईडी के गवाह व ग्राम प्रधान विजय हांसदा के गांव भवानी चौकी पहुंची।

यहां पर विजय हांसदा की प्राथमिकी में गवाह रवि हांसदा से पूछताछ की गई।

गौरतलब है कि ईडी के गवाह विजय हांसदा के एसटी-एससी केस मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम तीन दिनों से साहिबगंज में रुकी है।

जानकारी के मुताबिक रवि ने सीबीआई से कहा कि मुझे धोखे से आवास दिलाने के नाम पर कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया गया था।

साथ ही बताया कि वह बाहर काम करता है। सीबीआई की टीम ने रवि से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है और कई अहम जानकारियां जुटाई।

दूसरी टीम महादेव मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंची। जहां विजय हांसदा के करीबी व पार्टनर के खातों की जानकारी हासिल की है।

शुक्रवार की दोपहर ही सीबीआई की टीम साहिबगंज चौक बाजार स्थित केनरा बैंक भी पहुंची।

यहां भी विजय हांसदा के दूसरे पार्टनर चुकड़ा मुर्मू के बैंक खाता से कई अहम डिटेल निकाले हैं।

जानकारी के मुताबिक वहां से निकलने के बाद टीम रेल मार्ग से पत्थर ढुलाई की भी जानकारी हासिल की।

इसे भी पढ़ें

गुरुजी का जलवा, चुनाव से दूर, फिर भी हर जगह गूंज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं