BCCL employees: CBI ने धनबाद में BCCL के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

1 Min Read

BCCL employees:

धनबाद। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने धनबाद में बीसीसीएल के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में शामिल कर्मचारी बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के राम आश्रय गरेडिया और राजकुमार सिंह हैं।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश साव से उनके क्वार्टर का एनओसी (NOC) दिलाने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और बुधवार को जब दोनों कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, तब 20,000 रुपये बरामद किए गए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सतत कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, म्यूटेशन के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे, पहली किस्त 20 हजार लेते एसीबी ने पकड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं